नई दिल्ली। आज 4 दिसंबर के दिन भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन हर साल भारत में नौसना के वीरों को याद किया जाता है। 1971 में हुए ऑपरेशन ट्राइडेंट और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में नेवी दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 1971 की जंग की शुरुआत 3 दिसंबर से हुई थी। इस दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र के हमले का जवाब देने के लिए यह ऑपरेशन चलाया था। इस जंग में भारत का कोई जवान शहीद नहीं हुआ था, जबकि पाकिस्तान के 5 नौसेनिक मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।
मोदी ने दी नौसेना दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना और देशवासियों को नौसेना दिवस की बधाई देते हुए देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उनके योगदान की सराहना की। मोदी ने ट्वीट किया कि भारतीय नौसेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई। देश की रक्षा और आपदा प्रबंधन में नौसेना भूमिका के लिए देश नौसेना के प्रति कृतज्ञ है। नौसेना दिवस वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1971 को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नौसेना प्रमुख एडमिरल एस. एम. नंदा के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था और कराची में स्थित पाकिस्तानी नौसेना के अड्डों पर हमला करके उसके तीन जहाजों को नष्ट कर दिया था।
कोविंद ने दी नौसेना दिवस की बधाई
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना और देशवासियों नौसेना दिवस की बधाई दी। कोविंद ने मंगलवार को ट्वीट किया कि नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के नौसैनिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सरहदों और व्यापारिक जलमार्गों की सुरक्षा तथा आपदाओं के समय देशवासियों की सहायता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए देश को आप पर नाज है। नौसेना दिवस वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है।